बुधवार, 24 नवंबर 2010

पुलिस ने विद्युत कर्मियों को नक्सली बता गिरफ्तार किया



कांकेर जिले के अन्तागढ़ विद्युत वितरण केन्द्र के अन्तर्गत आने वाले ताड़ोकी में पदस्थ विद्युत कर्मचारी रामप्रसाद नाग एवं रजेसिंह बघेल को रावघाट थाना के थाना प्रभारी द्वारा नोटिस प्रेषित कर थाना बुला कर नक्सली बता रजे सिंह बघेल को गिरफ्तार कर लिया तथा रामप्रसाद नाग को फरार घोषित कर दिया हैं। 
इस घटना के बाद कांकेर जिले के विद्युत कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया हैं। कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक सहित जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को इस की जानकारी दे कर रावघाट थाना प्रभारी के विरूद्ध कार्रवाई करने की मांग की हैं। कर्मचारियों का कहना है कि थाने में बुला कर थाने के ही एक पुलिस कर्मचारी ने फंसाने की नीयत से नक्सली सामग्री एवं आपत्तिजनक सामग्री मोटर सायकल की डिक्की में डाल दिया। कर्मचारियों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि पुलिस की इस प्रकार की हरकतों  से नक्सल प्रभावित क्षेत्र में उनका काम करना मुश्किल हो जायेगा। पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई नही किए जाने पर विद्युत कर्मचारियों ने आन्दोलन करने की चेतावनी दी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं: